फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोर्टल में 33 बोरी दिखाकर बेची तीन बोरी यूरिया, विक्रेता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कृषि अधिकारी ने मेसर्स गोसाईंगंज किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के मालिक योगेश कुमार वर्मा पर धांधली का आरोप लगाया है। मामले में गोसाईगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह के मुताबिक, जुलाई में यूरिया के टॉप-20 विक्रेताओं की सूची जारी हुई थी, जिसमें अमेठी गांव निवासी योगेश कुमार वर्मा का नाम शामिल था। पोर्टल पर दर्ज विवरण की जांच में सामने आया कि योगेश ने आठ जुलाई को किसान अभिषेक कुमार को 1.485 मीट्रिक टन (33 बैग) यूरिया बेची थी।
संदेह होने पर दो अगस्त को फर्म को नोटिस भेजा गया और सहायक विकास अधिकारी (कृषि) से जांच कराई गई। पांच अगस्त को आई रिपोर्ट में बताया गया कि अभिषेक को सिर्फ तीन बोरी यूरिया बेची गई थी। इसके बाद सात अगस्त को पूछताछ में योगेश कोई साक्ष्य नहीं पेश कर सका। नतीजतन, 14 अगस्त को उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी का आरोप है कि फर्म संचालक ने सरकार से मिली यूरिया का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ कमाया और सब्सिडी का भी गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने 24 अगस्त को इसकी जानकारी डीएम को दी और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


गोसाईंगंज इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तफ्तीश जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें