फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र सहित तीन चोर गिरफ्तार, 118 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन शातिर चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से 118 एंड्रायड मोबाइल बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, पुलिस टीम ने नगर निगम जोन-8 के पास रेलवे लाइन किनारे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों में झारखंड के राजमहल स्थित आउपुर का देवराज, वाऊपुर का सुनील और रजत नोनिया शामिल हैं। इसमें दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन

तीन मासूमों को थाने में रखा
लखनऊ। आशियाना पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के अलावा तीन मासूमों को भी पकड़ा था। तीनों मासूमों में दो की उम्र 8 और एक की सात साल है। पुलिस ने इन मासूमों के बारे में बाल कल्याण समिति को सूचना भी नहीं दी। इन सभी को तीन दिन तक थाने में रखकर अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। जानकारी होने पर सीडब्ल्यूसी की मेंबर मजिस्ट्रेट डॉ. संगीता शर्मा ने अपने स्तर से जांच शुरू की जिसमें आरोप सही पाया गया। डॉ. संगीता के मुताबिक, आशियाना पुलिस को बृहस्पतिवार को नोटिस दिया जाएगा। जवाब सही न मिलने पर बाल कल्याण विभाग से कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें