फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: सराफा डकैती में शामिल तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक सिपाही भी हुआ घायल, गिरफ्तार किया गया

Tue, 03 Sep 2024 10:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में देर रात हुई एक पुलिस मुठभेड़ के बाद सराफा डकैती कांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में हुई मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराफा डकैती में शामिल तीन बदमाशों को मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। शहर कोतवाली के इमलिया के पास पुलिस का बदमाशों से आमना सामना हुआ। बदमाशों के पास आधुनिक हथियार भी मिले हैं।

विज्ञापन


एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि बदमाशों के नाम पुष्पेंद्र, त्रिभुवन और सचिन हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सोमवार देर रात करीब 3.30 बजे के आसपास तीन ऐसे लोग संदिग्ध मिले जिसके बारे में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिस के ऊपर उन्होंने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जबाबी फायरिंग की जिनमें तीनों घायल हो गए।

तीनों की पहचान त्रिभुवन, पुष्पेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया जहां तक पता चल रहा ये वही तीन लोग हैं जो कुछ दिन पहले थाना कोतवाली नगर में सर्राफा ज्वैलर्स के यहां पर जो डकैती हुई थी उसमें शामिल थे। उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। अभी पूछताछ चल रही है। मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हुआ है उसका भी इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें