फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को तीन और अमृत भारत की सौगात: दिल्ली... मुंबई से लेकर चंडीगढ़ तक का सफर होगा आसान, देखें पूरा रूट चार्ट

Sun, 08 Dec 2024 04:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्लीपर व जनरल क्लास की बोगियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी सौगात है। चंडीगढ़ से वाराणसी, गोरखपुर से मुंबई और हावड़ा से दिल्ली के लिए वाया लखनऊ होकर ये ट्रेनें चलेंगी। रेलवे कुल 26 अमृत भारत ट्रेनों को नए रूटों पर उतारेगा। 
विज्ञापन
यूपी को तीन और अमृत भारत की सौगात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यूपी को तीन और अमृत भारत की सौगात दी है। जनरल व स्लीपर क्लास में यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ के रास्ते तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस चलाएगा। चंडीगढ़ से वाराणसी, गोरखपुर से मुंबई और हावड़ा से दिल्ली वाया लखनऊ ट्रेनें चलेंगी।

विज्ञापन


अभी तीन रूटों पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें लखनऊ के रास्ते आनंदविहार से दरभंगा के लिए एक अमृत भारत एक्सप्रेस है। अब रेलवे बोर्ड 26 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर उतारने जा रहा है। अफसरों के मुताबिक इनमें से तीन लखनऊ के रास्ते चलेंगी।

यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी

बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है। नई ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें