फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेट्रोल पंप कर्मी को कार से घसीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
समृद्ध चतुर्वेदी
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी सचिन कुमार को कार से घसीटने के आरोपी तीन युवकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी हैबतमऊ मवैइया निवासी आर्यन सिंह, एकतानगर निवासी समृद्ध चतुर्वेदी और वृंदावन कॉलोनी निवासी दिव्यांश श्रीवास्तव हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों छात्र हैं और पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दिव्यांश की बिना नंबर प्लेट की कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि यह घटना आठ नवंबर की सुबह 4:19 बजे रहमतनगर में सुल्तानपुर रोड स्थित जीएस पेट्रोल पंप पर हुई थी। कार सवार आरोपियों ने चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने का प्रयास किया था। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी अकरहदू निवासी सचिन कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। सचिन बचने के लिए कार के दरवाजे से लटक गया। आरोपी उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते रहे। बाद में सचिन चलती कार से सड़क पर कूद गया था। पंप प्रबंधक सुशील वर्मा ने गोसाईंगंज थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था।
120 किलोमीटर तक खंगाले 345 कैमरे, तब पकड़े गए आरोपी
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की कार पर नंबर प्लेट नहीं थी जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। कार के शीशे पर अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लिखा था। पुलिस की आठ टीमों ने 120 किलोमीटर के दायरे में लगे 345 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दो हजार से अधिक कारों की जांच के बाद आरोपियों की कार ट्रेस हुई। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


रात में घूमने के आदी हैं आरोपी छात्र
डीसीपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोस्त हैं और अक्सर रात में घूमने निकलते हैं। लोगों पर रौब जमाने के लिए कार पर अधिवक्ता हाईकोर्ट लिखवाया था। उन्होंने स्वीकार किया कि वे पहले भी कई बार पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भाग चुके हैं। दिव्यांश सेवानिवृत्त बीडीओ का बेटा और एमिटी कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। आर्यन सिंह के पिता की दुकान और वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। इंटर के छात्र समृद्ध के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घटना के दिन तीनों चारबाग में कोई सामान लेने के लिए निकले थे। दिव्यांश और समृद्ध के खिलाफ आशियाना थाने में पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

समृद्ध चतुर्वेदी

समृद्ध चतुर्वेदी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें