दारुल उलूम निजामी फिरंगी महल में मुकम्मल हिप्ज-ए-कुरान कार्यक्रम मैं मौजूद छात्र व उलमा।
लखनऊ। दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल के छात्र अरीब अहमद उस्मानी ने हिफ्ज-ए-कुरआन मुकम्मल किया। इस मौके पर आयोजित तकरीब में दारुल उलूम के नाजिम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुरआन शरीफ को याद करना निसंदेह बहुत बड़ी सआदत और अल्लाह की नेमत है। जिनके सीने में कुरआन महफूज है, वे खुशनसीब और सम्मान के पात्र हैं।
मौलाना ने अरीब अहमद और उनके माता-पिता को मुबारकबाद दी। उन्होंने छात्रों से पूरी लगन और मेहनत के साथ कुरआन मजीद याद करने की अपील की। कहा कि कुरआन शरीफ इस्लामी शरीअत का बुनियादी स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन कारी मुहम्मद हारून ने किया। समापन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की दुआ के साथ हुआ। इस मौके पर दारुल उलूम के मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, मुफ्ती मुहम्मद अतीक, मौलाना अजहरुद्दीन, मौलाना अब्दुल मुगीस, कारी मुहम्मद शमीम, मौलाना अब्दुल लतीफ और कारी तरीकुल इस्लाम, गुफरान अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दारुल उलूम निजामी फिरंगी महल में मुकम्मल हिप्ज-ए-कुरान कार्यक्रम मैं मौजूद छात्र व उलमा।
दारुल उलूम निजामी फिरंगी महल में मुकम्मल हिप्ज-ए-कुरान कार्यक्रम मैं मौजूद छात्र व उलमा।