फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक बेचने के तीन आरोपी पकड़े

Fri, 18 Sep 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें एक किशोर भी शामिल है। आरोपियों के पास से चोरी की आठ बाइकें और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के अनुसार, 11 सितंबर को बिजनौर के पटवारी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार और 14 सितंबर को बिजनौर रोड, स्कूटर इंडिया निवासी श्याम नारायण सिंह की बाइक चोरी हुई थी। इसके अलावा सरोजनीनगर और आसपास हुई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। फुटेज की मदद से चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उन्नाव के अजगैन के बक्तूखेड़ा गांव निवासी योगेंद्र कुमार, कोहरा निवासी बासुदेव और हसनगंज के समदपुर हरदास निवासी किशोर को पकड़ा। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद कीं। आरोपी योगेंद्र मौजूदा समय में सरोजनीनगर और बासुदेव कृष्णानगर इलाके में रहते हैं।
डीसीपी ने बताया कि योगेंद्र इस गैंग का सरगना है। आरोपी चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। योगेंद्र के खिलाफ लखनऊ और उन्नाव में पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें