फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लकड़ी के बक्से में मिला शव तांगा चालक का था, पत्नी व तीन अन्य हिरासत में

Fri, 18 Sep 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। भावाखेड़ा गांव के पास नहर में लकड़ी के बक्से में मिला शव दुबग्गा निवासी तांगा चालक राम किशोर वाल्मीकि (45) का था। शव को ई डाले से लाकर नहर में फेंका गया था। पुलिस का दावा है कि राम किशोर की हत्या उनकी पत्नी ने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर चाकू से गला रेतकर की थी। पुलिस पत्नी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद बुधवार देर रात पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की मदद से ई डाला नजर आया। डाले पर लकड़ी का बक्सा लदा था। फुटेज की मदद से पुलिस ने डाले का नंबर निकाला और उसके चालक तक पहुंची। चालक से पूछताछ में पता चला कि शव राम किशोर का है। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और वहां से उसकी पत्नी, प्रेमी व एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि राम किशोर की हत्या अवैध संबंधों के विरोध के चलते पत्नी ने प्रेमी और उसके एक परिचित युवक के साथ मिलकर की थी। अब तक पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं कर सकी है। जांच में पता चला है कि हिरासत में ली गई महिला राम किशोर की दूसरी पत्नी है।
एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस को इस मामले में काफी अहम सुराग मिले हैं। बक्से में मिले शव की पहचान कर ली गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें