फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रस्ट के सचिव की पत्नी, बच्चे की हत्या की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट निवासी डायोसियन ट्रस्ट एसोसिएशन के सचिव अखिलेश सिंह ने दंपती व उसके साथी पर उनकी पत्नी और बच्चे की हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। सचिव का कहना है कि आरोपी महिला के छांगुर बाबा से संबंध हैं। कोर्ट के आदेश पर चिनहट पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर की है।
विज्ञापन

अखिलेश के मुताबिक छह अगस्त 2025 को गुडंबा के आदिल नगर की अल्का खान ने उन्हें अनजान नंबर से फोन किया। फिर कॉल कॉन्फ्रेंसिंग पर डाल दी। आरोप है कि अज्ञात युवक ने गाली गलौज करते हुए उनकी पत्नी और बच्चे की हत्या करने की धमकी दी और फिर कॉल काट दी। अखिलेश ने कॉलबैक किया तो अल्का ने युवक का नाम राजीव बताया। पीड़ित का आरोप है कि अलका खान का पति लियाकत खुद को ट्रस्ट का सचिव बताता है। उसने लोगों से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी की थी। ट्रस्ट के चेयरमैन ने दंपती के खिलाफ कई एफआईआर कराई है। अखिलेश का आरोप है कि अलका का संबंध छांगुर बाबा गिरोह से है। वह पहले अपना नाम अलका शुक्ला बताती थी। फिर छांगुर बाबा के कहने पर उसने लियाकत खान से निकाह कर लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक पीड़ित को जिस नंबर से धमकी मिली थी उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें