फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुठभेड़ में चेन लुटेरे के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल लुटेरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन सेक्टर-11 में 17 नवंबर को एसबीआई के मैनेजर की पत्नी से चेन लूटने वाले बदमाश को पीजीआई थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बरौली पुल के नीच हुई मुठभेड़ के दौरान लुटेरे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी से एक तमंचा, खोखा, लूटी गई चेन, नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक बैंक मैनेजर प्रवीण झा ने 18 फरवरी को पीजीआई थाने में पत्नी रीता से चेन लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात पुलिस बरौली पुल के नीचे वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक से युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुल्तानपुर के बघराजपुर श्रमन देहात का विवेक कुमार यादव बताया। डीसीपी ने बताया कि विवेक 2023 में चौक थाने से दुष्कर्म और रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है। उसका अन्य आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें