बाराबंकी के हैदरगढ़ की खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह को लगातार मोबाइल पर धमकियां मिल रही हैं। धमकियों में आरोपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी सरकार आई तो देख लेंगे।, जो पूजा और उनके परिवार के लिए भय पैदा करने वाला रहा है।
पूजा जिला कारागार अधीक्षक कुंदन कुमार की पत्नी हैं। पूजा सिंह ने हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकियां और अपशब्द भेजे जा रहे थे।
जब उन्होंने इस नंबर को ब्लॉक किया, तो धमकियां उनके निजी मोबाइल नंबर पर आने लगीं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।