फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: महिला खंड विकास अधिकारी को धमकी, कहा...हमारी सरकार आई तो देख लेंगे, केस दर्ज

Thu, 09 Oct 2025 04:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में खंड विकास अधिकारी ने धमकी मिलने की शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के हैदरगढ़ की खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह को लगातार मोबाइल पर धमकियां मिल रही हैं। धमकियों में आरोपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी सरकार आई तो देख लेंगे।, जो पूजा और उनके परिवार के लिए भय पैदा करने वाला रहा है।

विज्ञापन


पूजा जिला कारागार अधीक्षक कुंदन कुमार की पत्नी हैं। पूजा सिंह ने हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकियां और अपशब्द भेजे जा रहे थे।

जब उन्होंने इस नंबर को ब्लॉक किया, तो धमकियां उनके निजी मोबाइल नंबर पर आने लगीं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें