फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख दो, नहीं तो गोली से उड़ा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निगोहां के एक सर्राफ को सोमवार रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। रकम न देने पर उसने गोली मारने की धमकी दी। साथ ही बेटे को भी मारने की धमकी दी। व्यापारी ने निगोहां थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निगोहां के मीरकनगर गांव के मूल निवासी शंकर सोनी कस्बे में ही स्टेशन रोड पर रहते हैं। उनकी निगोहां कस्बे में न्यू लकी ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। वे अवध सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी है। सोमवार रात सवा आठ बजे शंकर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने कहा कि मैं लखनऊ से राजेश भारती बोल रहा हूं। इसके बाद उसने कहा कि कल तक 20 लाख रुपये चाहिए। शंकर ने रकम न होने व कर्ज में डूबे होने की बात कही तो उसने कहा कि तुम्हारी पूरी कुंडली है मेरेे पास। रकम नहीं दी तो तुम और तुम्हारे बेटे को जान गंवानी पड़ जाएगी।
इसके बाद उसने रंगदारी न देने पर गोली से उड़ा देने की बात कहकर फोन काट दिया। धमकी से सहमे शंकर सोनी ने निगोहां थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। आए दिन सराफा व्यापारियों संग हो रही वारदातों के चलते धमकी से शंकर सोनी व उनका पूरा परिवार दहशत में है। कस्बे के व्यापारियों ने भी शंकर को धमकी मिलने पर रोष जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा समेत कई पदाधिकारी व व्यापारी भी निगोहां थाने पहुंच गए और पुलिस से जल्द कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें