फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण : धन मुहैया कराने वाले को सात दिन की रिमांड पर भेजा

Tue, 06 Jul 2021 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कूटरचित दस्तावेज से प्री एक्टिवेटेड सिम लेकर और बैंक खाते खोलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड जुनवेई हान उर्फ जेम्स को एटीएस के विशेष सीजेएम ने सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
UP ATS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस के विशेष सीजेएम सुनील कुमार ने मूक-बधिरों और असहायों का धर्मांतरण करने वालों को धन उपलब्ध कराने के आरोपी सलाहुद्दीन को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। एटीएस सलाहुद्दीन से 6 जुलाई सवेरे 11 बजे से 13 जुलाई सवेरे 11 बजे तक पूछताछ कर सकेगी।

विज्ञापन


इससे पूर्व एटीएस ने सलाहुद्दीन को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार करने के बाद दो जुलाई को विशेष कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद एटीएस की ओर से आरोपी को 10 दिन के लिए कस्टडी रिमांड पर देने की मांग वाली अर्जी दिया गया। इसमें बताया है कि धर्मांतरण में आरोपी महत्वपूर्ण भूमिका है। उससे उमर गौतम समेत अन्य आरोपियों को हवाला के जरिए दिए गए धन व अन्य विषय पर पूछताछ की जानी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तारीख तय करते हुए उस दिन आरोपी को भी तलब किया था। सोमवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर देने का आदेश जारी कर दिया। 

मास्टरमाइंड हान को सात दिन की रिमांड पर भेजा
कूटरचित दस्तावेज से प्री एक्टिवेटेड सिम लेकर और बैंक खाते खोलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड जुनवेई हान उर्फ जेम्स को एटीएस के विशेष सीजेएम सुनील कुमार ने सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। एटीएस 6 जुलाई सवेरे 11 बजे से 13 जुलाई 11 बजे तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इससे पूर्व एटीएस ने दो जुलाई को भी हान को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


सरकारी वकील अतुल कुमार ओझा ने आरोपी को 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की अर्जी देकर कोर्ट को बताया कि एटीएस ने जनवरी में इस मामले का खुलासा करते हुए चीन के तीन नागरिकों समेत गिरोह के 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 1300 प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद किया गया था। वहीं, इस मामले के मास्टरमाइंड हान को बीएसएफ ने बांग्लादेश की सीमा पर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने अभियोजन व बचाव पक्ष को सुनने के बाद आरोपी को रिमांड पर देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें