फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद लखनऊ में भी चला सर्च ऑपरेशन, कुछ नहीं मिला

Wed, 01 May 2024 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शहर के एमिटी स्कूल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दिल्ली स्थित स्कूल की शाखा से इस संबंध में मेल आया था।
विज्ञापन
स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद लखनऊ के स्कूलों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शहर के वृंदावन इलाके में एमिटी स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन


पुलिस व बम स्क्वायड की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हमें कोई धमकी नहीं मिली है। यह एहतियात के तौर पर किया गया है। एसीपी कैंट पंकज सिंह में बताया कि स्कूल की दिल्ली शाखा से मेल आया था। बम निरोधक दस्ते से चेकिंग कराई गई, सब सामान्य है।


एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के उप निदेशक चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वृन्दावन को किसी भी माध्यम से परिसर में बम होने की कोई धमकी नहीं मिली है। चूंकि दिल्ली एनसीआर स्थित स्कूल परिसरों में बम की अफवाह थी, इसलिए स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस को स्कूल परिसर में बुलाकर नियमित सुरक्षा जांच करवाई।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई। दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

डीपीएस, मदर मैरी स्कूल और संस्कृति स्कूल जैसे नामी स्कूलों को धमकी दी गई। जांच एजेंसियों को संदेह है कि ईमेल रूस स्थित सर्वर से आया है। सूत्रों का कहना है कि सभी स्कूलों को ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया ईमेल पता रूसी डोमेन का था। हालांकि, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि ईमेल वास्तव में रूस से आया था या नहीं।
विज्ञापन


दिल्ली के बाद लखनऊ के भी नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें