फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल सर्वाइकल कैंसर से हजारों महिलाओं की हो जाती है मौत, ये बुरी आदत हो सकती है जानलेवा

Thu, 20 Sep 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
भारत में हर साल सर्वाइकल कैंसर के लगभग 2.5 मिलियन मामले सामने आते हैं। करीब 67,477 महिलाएं साल भर में सर्वाइकल कैंसर से जान गंवाती हैं। आठ महिलाओं की प्रत्येक घंटे में मौत हो रही है।
विज्ञापन


यह बातें बुधवार को होटल लिवाना में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहीं। वे यहां पर फि क्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन की ओर से कैंसर के बारे में जागरूकता कार्यक्रम में आई थीं। 

उन्होंने बताया कि महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का पहला कारण ब्रेस्ट कैंसर है। जबकि मौत का दूसरा कारण गर्भाशय, ग्रीवा या सर्वाइकल कैंसर है। जरा सी सावधानी व जागरूकता से काफी हद तक इस पर रोकथाम लग सकती है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे विकसित होता है ये कैंसर

महिलाओं को संबोधित करती जयदीप मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
समय पर इलाज शुरू हो जाए तो इस गंभीर बीमारी से निजात मिल सकती है। बताया कि सर्वाइकल कैंसर जिसे गर्भाशय, ग्रीवा का कैंसर भी कहते हैं वह धीरे-धीरे विकसित होता है और समय के साथ पूर्ण विकसित हो जाता है।
 
लखनऊ-कानपुर अध्यक्ष और चेयरपर्सन रेणुका टंडन ने कहा कि कैंसर दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि कैंसर का इलाज है अगर उसकी समय पर जानकारी मिल जाए।

कहा कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सावधानी बरतने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निधि एस. टंडन ने की।
विज्ञापन

समय पर कराएं जांच

सर्वाइकल कैंसर के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ईवीएफ  विशेषज्ञ डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वह धूम्रपान से बचें। धूम्रपान से कैंसर होने की आशंका ज्यादा रहती है। फल व हरी सब्जी का सेवन करे।

उन्होंने गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं अमूमन अपने स्वास्थ्य को लेकर संजीदा नहीं रहती हैं। जब उन्हें बीमारी घेर लेती है तब उनको उसके दुष्परिणाम समझ में आते हैं।

डॉ. निधि टंडन ने बताया कि हर 53 भारतीय महिलाओं में से एक महिला गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से ग्रसित होती है। जरा सी सावधानी व जागरूकता से इस आंकड़ें को कम किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें