फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई की हुदहुद झील में हजारों मछलियां मरीं

विज्ञापन
झील किनारे मरी पड़ीं मछलियां।
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई परिसर की हुदहुद झील में बुधवार को हजारों मृत मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया। झील से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण सुबह टहलने वालों और राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक, मछलियों के मरने का सिलसिला पांच दिन से जारी है और बुधवार को संख्या अचानक बढ़ गई। किनारे पर और पानी में बड़ी संख्या में मृत मछलियां उतराती दिखीं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।
आउटसोर्सिंग कर्मी अशोक ने बताया कि लगातार बारिश से पानी में ऑक्सीजन की कमी मछलियों की मौत की वजह हो सकती है। झील में लगे कुछ ऑक्सीजन उपकरण भी खराब बताए गए हैं। एसजीपीजीआई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने जांच की मांग की। सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया बारिश को कारण माना जा रहा है। वास्तविक वजह पता लगाने के लिए जांच टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें