फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब दो चरणों में होगा बीबीएयू का 11वां दीक्षांत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को अब दो चरणों में होगा। इसमें वर्ष 2023, 2024, 2025 और 2026 में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पहला चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में होगा। इस चरण में पीएचडी धारकों और गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। मुख्य समारोह के दौरान मंच पर हर वर्ष के विश्वविद्यालय टॉपर व आरडी सोनकर अवार्ड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही उपाधि मिलेगी। इसके बाद दो बजे से दूसरे चरण में अन्य विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से प्रमाणित दीक्षांत पास जारी किया जाएगा।



परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर विक्रम सिंह यादव ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके दीक्षांत पास के सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों, समिति सदस्यों और विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें