फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी भाइयों के घर से डेढ़ करोड़ के जेवर चुराने वाले गिरफ्तार, चोरी के गहने खरीदने वाला भी पकड़ा गया

विज्ञापन
गिरफतार आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने गत 16 जून को पेट्रोल पंप संचालक सगे भाई दुर्गेश व राम मनोहर मिश्र के बंद घर से डेढ़ करोड़ के जेवर व नकदी चोरी के मामले में तीन आरोपियों व चोरी के आभूषण खरीदने वाले सराफ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में इस्तेमाल ऑटो, चार लाख कैश व एक करोड़ के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी नार्थ जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी इंदिरानगर के जरहरा का राहुल गुप्ता, अलीगंज के सेक्टर सी का रामू रावत, उन्नाव के सोहरा मऊ का विमलेश है। वहीं, पारा के बादलखेड़ा निवासी सराफ राजीव रस्तोगी है। राहुल गिरोह का सरगना है। उस पर लखनऊ व बाराबंकी के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। बाराबंकी के मोहम्मदपुर थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। रामू पर पांच मुकदमे और जानकीपुरम थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई और विमलेश पर 10 केस दर्ज हैं। एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि राहुल टैक्सी चालक, रामू पेंटर, विमलेश खेती करता है।

फुटेज के जरिये पकड़े गए आरोपी

एसीपी ने बताया कि आरोपी राहुल विमलेश का जीजा है। आरोपी ऑटो से चोरी करने गए थे, जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे थे। इसके जरिये इन्हें पकड़ा गया। आरोपी इतने शातिर थे कि रास्ते में पुलिस की पकड़ में न आएं, इसलिए चोरी के बाद आरोपियों ने रामू को ऑटो में मरीज बना कर बैठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें