फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश में इस साल टूटा रिकाॅर्ड

Wed, 09 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत राजधानी में इस बार गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाने में हर साल के रिकार्ड टूट गए। इस बार चारों चरणों में 18,093 बच्चों का लॉटरी सिस्टम से चयन हुआ। इसमें 12,600 बच्चों को अलग-अलग निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश मिला है। अधिनियम लागू होने के बाद से लेकर अभी तक इतने बच्चों को प्रवेश पहले कभी नहीं मिला है। पिछले तीन वर्षों का आकड़े पर नजर डालें तो सत्र 2024-25 में 9,891 बच्चों को, 2023-24 में 6,823 बच्चों को प्रवेश और 2022-23 में 6005 बच्चों को प्रवेश मिला था। और पीछे जाएं तो ये इससे भी कम संख्या है।
विज्ञापन


इस बार नए सत्र के लिए पहली बार आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी। 19 दिसंबर तक फॉर्म भरे गए और 20 से 23 दिसंबर सत्यापन और 27 दिसंबर को ही चयनित बच्चों की पहली सूची जारी हो गई थी। जिसमें 8714 आवेदन के सापेक्ष 6465 बच्चों का चयन हुआ था। आरटीई के दूसरे चरण में 1 जनवरी से 19 जनवरी तक आवेदन लिए गए। तीसरे चरण में 1 फरवरी से 19 फरवरी तक आवेदन लिए गए और चौथे चरण में 1 से 19 मार्च तक आवेदन लिए गए। चारों चरणों में लिए गए आवेदन में लॉटरी सिस्टम से 18093 बच्चों का चयन हुआ। जब निजी स्कूल प्रबंधकों ने प्रवेश प्रक्रिया में सुस्ती दिखाई तो अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दे को लगातार उठाया। मामले का संज्ञान जिलाधिकारी विशाख जी ने लिया और बीएसए ने सक्रियता से बच्चों को प्रवेश दिलाया। (संवाद)

इस तरह इस वर्ष टूटा प्रवेश का रिकाॅर्ड

सत्र प्रवेश पाए छात्रों की संख्या

2025-26 - 12,600

2024-25 - 9,891
2023-24 - 6,823

2022-23 - 6005

2021-22 - 5,425

2020-21 - 4,325
2019-20 - 4,215

2018-19 - 4,105

2017-18 - 4005

2016-17 - 3,983
2015-16 - 1,912

2014-15 - 1,728

2013-14 - 11

इस बार ये बच्चों की संख्या

- चारों चरण में चयनित बच्चे 18093

- प्रवेश पाने वाले बच्चे 12,600
- पहला स्कूल न मिलने से प्रवेश से किनारा करने वाले बच्चे 5,493

इन स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले स्कूलों की मनमानी की जब अमर उजाला में लगातार खबरों का प्रकाशन हुआ तो बीएसए की ओर से मान्यता प्रत्याहरण व एनओसी रद्द करने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद सिटी मांटेसरी स्कूल की अलग-अलग क्षेत्र में स्थित 17 शाखाओं सहित गोमती नगर सि्थत एमआर जयपुरिया स्कूल प्रबंधक को जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने अंतिम नोटिस जारी किया है। बाल गाइड स्कूल प्रबंधक को अंतिम नोटिस जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने जारी किया है। जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें