दीवान अनिल सिंह व सिपाही वीरेंद्र सिंह।
- फोटो : amar ujala
वहीं, फतेहपुर कोतवाली में तैनात दीवान अनिल सिंह बताते है कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलने से हम अपनी वर्दी को ठीक कर सकते है और जो काम ड्यूटी के समय अधूरे रह जाते है उन्हें पूरा कर सकते है। छुट्टी मिलने से काम करने में ज्यादा आसानी होती है।
कुर्सी थाने में तैनात सिपाही वीरेंद्र सिंह ने बताया आज अवकाश पाकर जो सुकून मिला है वैसा पहले कभी नहीं मिला। सुबह आराम से उठे, उसके बाद मंदिर गए और फिर शाम को परिवार के साथ बाहर खाना भी खाया।
अपने परिवार के साथ मुंशी मेवा लाल।
- फोटो : amar ujala
सिपाही मेवालाल ने भी अवकाश के दिन परिवार के साथ समय बिताने की बात कही। वहीं जहांगीराबाद थाने में अवकाश पर रहे एसआई सुग्रीव यादव, सिपाही संदीप कुमार, दिवाकर वर्मा, उमेश, मंगेशलता, रीता यादव आदि भी अवकाश पर रही।
इन सभी ने एसपी आकाश तोमर की सराहना करते हुए कहा कि कप्तान के अथक प्रयास से हम सभी को आज पहली बार ऐसी सुविधा मिल सकी है।