फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में मंडल पर भारी पड़ रहा है कमंडल: शरद यादव

Sun, 01 Sep 2019 08:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शरद यादव
विज्ञापन

आज पेरियार, लोहिया, कबीर और आंबेडकर जैसे महापुरुषों के विचार बेमानी साबित हो रहे हैं। हम हिंदू मुसलमान में लगे हैं। पहले कहीं मनुवाद नहीं था। आज मनुवाद हर जगह सीना तान के खड़ा  है। सामाजिक न्याय के लिए धर्म निरपेक्ष दलों को एक होना होगा।

विज्ञापन


ये कहना है पूर्व सांसद व लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव का। वे सामाजिक चेतना फाउंडेशन की ओर से हुई ‘बदलते राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य में सामाजिक न्याय की प्राथमिकता’ विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे।

बीपी मंडल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में उर्दू अकादमी गोमती नगर में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा को सामाजिक न्याय से ही हराया जा सकता है। धर्म निरपेक्ष दलों को सामाजिक न्याय की लड़ाई के एक मिलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन


देश में किसान, दलित, वंचित परेशान हैं। मंडल पर कमंडल भारी पड़ रहा है। इसके पीछे देश की 85 फीसदी जनता जिम्मेदार है। कहा, हमें आडंबर से बचना चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

पिछड़े-दलितों, अल्पसंख्यकों के लिए होगा आंदोलन

लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में अराजकता से पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक परेशान हैं। आर्थिक तंगी, बेरोजगारी, किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है।

इन मुद्दों को लेकर जल्द ही देश में आंदोलन होगा। इसकी शुरुआत अक्तूबर में लखनऊ से बडे़ आंदोलन से होगी। ये बातें उन्होंने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात के दौरान कहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें