- किसान सम्मान निधि: 2.34 करोड़, 2000-2000 रुपये त्रैमासिक भुगतान।
- पीएम जनधन योजना: 3.23 करोड़ महिलाएं, 500-500 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर, तीन महीने तक 1617-1617 करोड़ भुगतान।
- उज्ज्वला योजना: 57.21 लाख से 81.04 लाख सिलेंडर तक प्रतिमाह निशुल्क वितरण।
- 14.77 लाख परिवारों को राशन: अप्रैल से अक्तूबर तक 14.77 लाख लाभार्थियों को 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से गेहूं -चावल व एक किलो चना दिया गया। नवंबर में चावल की जगह केवल गेंहू व चना दिया गया। प्रतिमाह करीब 7.7 लाख मीट्रिक टन अनाज दिया गया।
- 6.5 लाख प्रवासी मजदूरों को मदद: प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम गेहूं-चावल व 1 किलो चना। 2.5 लाख राशन कार्ड से करीब 6.5 लाख मजदूरों को लाभ।
- कर्मचारी जिनके पीएफ में सहयोग: 3.05 लाख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के 8.17 लाख कर्मियों के पीएफ एकाउंट में 131.37 करोड़ रुपये ट्रांसफर।
- कर्मचारी जिन्हें महामारी के आधार पर ईपीएफ से स्थायी अग्रिम स्वीकृत : 2,01, 316 दावे स्वीकृत कर 404.22 करोड़ रुपये हस्तांतरित।
- 19 लाख श्रमिकों को नकद भुगतान : 10 लाख 48 हजार 166 प्रवासी श्रमिकों को पहले चरण और 9,08, 855 श्रमिकों के खाते में दूसरे चरण में डीबीटी के जरिए 1000-1000 रुपये दिए गए।
- 8 लाख से अधिक पटरी व्यवसायियों को 1000 रुपये व राशन। 10-10 हजार रुपये कारोबार शुरू करने के लिए ऋण की मदद।