फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर का तीसरा टेस्टिंग पिलर बनकर तैयार, कंक्रीट सहित अन्य रसायन डाला गया

Fri, 18 Sep 2020 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए चल रही पाइलिंग टेस्टिंग के तहत तीसरा टेस्टिंग पिलर भी बनकर तैयार हो गया है। बुधवार देर रात राममंदिर के लिए तीसरे टेस्टिंग पिलर के लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू हुआ था, जो देर रात तक पूरा कर लिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह गड्ढे में आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों द्वारा बताए गई कंकरीट सहित अन्य रसायन डाला गया। इस प्रकार तीसरा टेस्टिंग पिलर भी बनकर तैयार हो गया है। तीसरा पिलर सीता रसोई के समीप बनाया गया है।

अभी एक और टेस्टिंग पिलर तैयार किया जाएगा जो कि दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। जब चारों टेस्टिंग पिलर बनकर तैयार हो जाएंगे तो 28 दिन बाद उनकी भार क्षमता की जांच विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। उनकी रिपोर्ट के आधार शेष 1196 पिलर बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण में स्थानीय मजदूरों को नहीं मिलेगा काम
राममंदिर निर्माण की जिम्मेदारी एलएंडटी को सौंपी गयी है। बताया गया कि राममंदिर निर्माण के लिए एलएंडटी स्थानीय मजदूरों को नहीं लेगी। सारे मजदूर एलएंडटी बाहर से ही लाएगी। राममंदिर निर्माण के लिए शुरुआती चरण में 100 मजदूरों को लगाया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग लोगों को ठेका दिया जाएगा। इसमें स्थानीय ठेकेदारों को वरीयता नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें