फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Elections : तीसरे चरण की अधिसूचना जारी, पहले दिन एक नामांकन

Wed, 26 Jan 2022 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कानपुर की बिठूर विधानसभा सीट से एक नामांकन हुआ है।

विज्ञापन


इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होने हैं। यहां 1 फरवरी तक नामांकन, 2 फरवरी को जांच और 4 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यहां 20 फरवरी को मतदान होगा। चौथे चरण के लिए 27 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी।

दूसरा चरण : 152 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
दूसरे चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में अब तक 152 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इस चरण में 28 जनवरी तक नामांकन किए जाएंगे। 29 जनवरी को पर्चों की जांच होगी और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 14 फ रवरी को मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें