फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मारपीट व लूट में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सराफ भाइयों से मारपीट और लूटपाट के मामले में तीसरे आरोपी राज पंडित को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक दिन पहले दो आरोपियों रवि सिंह और आर्यन सिंह को गिफ्तार किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, तेलीबाग निवासी सराफ हेमंत सोनी छह अप्रैल की रात भाई शंकर सोनी के साथ होटल एंट्रास दोस्त की बेटी के मुंडन संस्कार में गए थे। लाैटते समय कार पार्किंग को लेकर रवि सिंह, आर्यन सिंह और निखिल सिंह से उनका विवाद हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सराफ भाइयों को पीटा। साथ ही हेमंत सोनी की रिवॉल्वर, मोबाइल व सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। रवि सिंह व आर्यन सिंह से मोबाइल और रिवॉल्वर बरामद किया गया। मारपीट में शामिल अज्ञात युवकों में से एक की पहचान राज पंडित के रूप में हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें