फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खिड़की तोड़कर सराफ की दुकान में घुसे चोर

Mon, 16 Mar 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। खुजौली चौराहे के पास स्थित सराफा की दुकान की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। रविवार सुबह ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरा जांचने पर सराफ को घटना की जानकारी हुई। सराफ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के मुताबिक सतरिख बाराबंकी के रहने वाले सचिन साहू की खुजौली चौराहे पर श्रीराम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। रविवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दुकान के अंदर लगा दरवाजा खुला दिखाई दिया। शक होने पर वह दुकान पहुंचे। देखा तो चोर दुकान के पीछे लगी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। वहां रखा सामान अस्त-व्यस्त मिला। सराफ के अनुसार वहां रखा लॉकर सुरक्षित मिला। इंस्पेक्टर के अनुसार, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पांच चोर दिखाई दिए हैं। उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें