फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ताला तोड़कर किसान के घर में घुसे चोर, चुरा ले गए 15 लाख के जेवर

Mon, 09 Mar 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने किसान के घर से 15 लाख के जेवर चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखे हैं। सरोजनीनगर पुलिस ने दो आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रनियापुर निवासी किसान उमाशंकर के बेटे शिवशंकर के मुताबिक शनिवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात दो चोर उनके मेनगेट पर लगे चैनल के ताले को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। फिर अलमारी के लॉकर तोड़कर उनकी पत्नी, बेटी और बहू के करीब 15 लाख के जेवर और 75 हजार रुपये चोरी करके भाग गए। सुबह उठने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। कमरों का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारियां खुली हुई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो नकाबपोश लोग नजर आए हैं। फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बंद मकान से जेवर चोरी
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार निवासी दिलीप चंद्र गुप्ता ने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिलीप के मुताबिक तीन मार्च को वह परिवार के साथ अपने गांव सुलतानपुर गए थे। पांच मार्च को सुबह घर लौटे तो बाहर के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी टूटी हुई थी। चोरों ने अलमारी में रखे गहने चोरी कर लिए थे। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें