फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 09 Mar 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धनंजय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के बरौली-अवध विहार पुल के ऊपर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बस्ती निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उनका भतीजा धनंजय सिंह लखनऊ में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता था और अवध विहार कालोनी में किराये के मकान में रह रहा था। शनिवार को वह काम से लौटते समय पीजीआई की तरफ से बरौली होते हुए अवध विहार स्थित घर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट लगाए धनंजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर घायल धनंजय को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धनंजय के पिता ओमप्रकाश का काफी पहले ही निधन हो चुका है, वह किसान थे। घर में बड़ा भाई संजय सिंह और मां मीरा देवी हैं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें