बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी रोड पर भवानीपुर गांव के पास स्थित शराब दुकान से शुक्रवार देर रात चोरों ने चार लाख रुपये की शराब चोरी कर ली। चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गए। दुकान मालिक मनीष जायसवाल प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मनीष के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाने वाले संजय का कैशियर अनिरुद्ध कुमार से किसी बात पर विवाद हुआ था। मामला शांत होने के बाद दुकान के सेल्समैन लवकुश यादव, और मैनेजर हर्ष जायसवाल दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें दुकान की पिछली ग्रिल टूटी होने की सूचना दी। दुकान पहुंचने पर मनीष को 50 पेटी शराब गायब मिली। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। एडिशनल इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।