फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आत्महत्या करने से रोकने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के महिला एवं जेंडर अध्ययन संस्थान ने युवाओं में आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन 21 और 23 मई को विवि के विभिन्न हॉस्टल में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। डीन छात्र कल्याण प्रो. अमिता कनौजिया ने बताया कि प्रान टीम ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और भावनात्मक संघर्ष को दर्शाया गया। नाटक का नेतृत्व ध्रुव, विवेक और भाव्या ने किया। नोडल अधिकारी डॉ. मानिनी श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव से स्वस्थ तरीके से निपटने और खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों की पहचान बताई। सक्षम और स्वप्निल सिन्हा ने विद्यार्थियों के लिए तनाव-निवारक गतिविधियां आयोजित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें