फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी, एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, बरामद बाइक और स्कूटी व जेवर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 30 लाख रुपये के जेवर, बाइक, स्कूटी, टीवी और डीवीआर बरामद हुआ है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि सरोजनीनगर में लगातार हो रहीं चोरियां के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगाई गई थी। पुलिस ने 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसकी मदद से कुछ संदिग्धों की पहचान हुई। मंगलवार को मेहराब ग्राउंड नादरगंज से चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें सरोजनीनगर के गिदनखेड़ा निवासी सोनू सिंह, शक्तिमान सिंह, उसकी पत्नी विनीता और प्रद्युम्न सिंह शामिल हैं। ये सभी बिहार के कैमूर पंजराव गांव के मूल निवासी हैं।



बदलते रहते थे ठिकाना
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी दिन में बंद घरों की रेकी करते थे। रात में वे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और सीसीटीवी डीवीआर भी ले जाते थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी किराये के मकान बदलते रहते थे। सोनू सिंह पर आठ, शक्तिमान पर चार, प्रद्युम्न पर तीन और विनीता सिंह पर तीन मामले दर्ज हैं। इन्होंने अमौसी निवासी गायत्री सिंह, नादरगंज बद्रीनगर निवासी इबरार अहमद और हिंदूखेड़ा निवासी रईस अहमद के घरों में चोरी की थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, बरामद बाइक और स्कूटी व जेवर।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, बरामद बाइक और स्कूटी व जेवर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें