कभी-कभी धूप से होकर आने से भी तापमान बढ़ा होता है, तो पांच मिनट बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। फिर ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन मशीन से हाथ सैनिटाइज करना और काउंटर पर रखे रजिस्टर में अपनी डिटेल भरनी होती है। इसी तरह से स्टाफ हेडगेयर, मास्क, फेस शील्ड और ग्लव्स के साथ ही खड़े होते हैं।
वहीं सहारागंज स्थित कपड़ा शोरूम के आयुष मित्तल का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग ग्राहक और स्टाफ दोनों के लिए है। कोई भी स्टाफ साथ में लंच नहीं कर सकता। हालांकि ग्राहकों की संख्या को लेकर कारोबारी सिर्फ इतना ही कह पा रहे हैं कि न से तो कुछ अच्छा है। फिलहाल उन्हें बाजार में रौनक लौटने का इंतजार है। वहीं फुटवियर शोरूम के स्टोर मैनेजर ललित वर्मा कहते हैं कि बाजार खुल तो गया लेकिन हमें 2-3 महीने तक ग्राहक मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।