लखनऊ। महानगर इलाके में उत्तरायणी पदयात्रा के लिए बुधवार को दोपहर दो बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में स्कूल वैन, एंबुलेंस, शव वाहन व फायर ब्रिगेड को पुलिसकर्मी निकलवाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
- रहीम नगर की तरफ से आने वाले वाहन क्लासिक चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें वायरलेस चौराहे से पीएसी हेड तिराहे से होकर या छन्नी लाल चौराहे से होकर जाना होगा।
- लेखराज मार्केट से आने वाले वाहन निशातगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पेट्रोल पंप कट से यूटर्न लेकर पीएसी हेड तिराहे से होकर जाएंगे।
- सिकंदर बाग चौराहे से आने वाले वाहन खाटू श्याम मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पेपर तिराहे से होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।