लखनऊ। कानपुर रोड पर इंद्रलोक कॉलोनी व आसपास बुधवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां की पानी की टंकी की सफाई के चलते करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह की आपूर्ति करने के बाद पानी की टंकी की सफाई का काम किया जाएगा। ऐसे में शाम की आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों से अपील है कि वह सुबह की आपूर्ति के समय जरूरत का पानी स्टोर कर लें।