सरदार पटेल आवासीय योजना का उद्घाटन बुधवार को होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व अन्य कई वीआईपी शिरकत करेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन बुधवार सुबह 8 बजे से लागू होगा जो कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।
1. जियामऊ मोड़ से कार्यक्रम स्थल, डालीबाग तिराहा, मस्जिद तिराहा, यूपीटेक चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें 1090 चौराहा, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, डालीबाग तिराहा या गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा होते हुए जाना होगा।
2. यूपीटेक चौराहा, मस्जिद चौराहा, डालीबाग चौराहा, डीजीपी आवास तिराहा से कार्यक्रम स्थल, जियामऊ मोड़ की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, 1090 चौराहा या सिकंदरबाग चौराहा होते हुए जाना होगा।
3. पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, से कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन पीएनटी 1090 चौराहा या डालीबाग तिराहा, यूपीटेक चौराहा, सिकंदरबाग चौराहा होते आगे जा सकेंगे।
कैंट क्षेत्र में 15 नवंबर तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
लखनऊ। चार से 15 नवंबर तक आर्मी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रायबरेली मार्ग कैंट क्षेत्र बनिया बाजार से लाल कुर्ती तिराहे, एसबीआई कटिंग के बीच 700 मीटर के पैच में रात 11 से सुबह 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान बनिया बाजार से तेलीबाग जाने वाले वाहन बनिया बाजार से दाहिने मुड़कर बेस हॉस्पिटल तिराहे से बाएं लालकुर्ती होकर तेलीबाग को, व इसी तरह तेलीबाग से आने वाले वाहन लालकुर्ती से बाएं मुड़कर बेस अस्पताल मोड़ से बनिया बाजार होते हुए कैंट जा सकेंगे।