ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से जरूरतमंद बच्चों को भोजन, वस्त्र और आवश्यक सामग्री वितरि
लखनऊ। इंदिरानगर बी-ब्लॉक में स्थित सिद्ध शक्तिपीठ सत्य मंदिर में बुधवार को आध्यात्मिकता, प्रेम और मानवता का संगम देखने को मिला। यहां पर सत्य प्रेम विश्वास दिवस धूमधाम से मनाया गया। शाकाहार अपनाओ और मांसाहार छोड़ो अभियान के तहत लोगों को शाकाहार अपनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने मांसाहार हमेशा के लिए त्यागने का संकल्प लिया। आध्यात्मिक गुरु मां पूनम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से जरूरतमंद बच्चों को भोजन, वस्त्र और आवश्यक सामग्री वितरित की गई। योगीराज अभिनव महाराज, डॉ. पुनीत मोतीवाल, महेश श्रीवास्तव, उर्मिला पंत, माही गुप्ता और मीरा श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।