फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रद्धालुओं की रहेगी भीड़, रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता

Sun, 23 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। शिवरात्रि पर महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज जाएगी। इसके पहले रविवार को भी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसीलिए रायबरेली, ऊंचाहार, बछरावां समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जरूरत पड़ी तो कुछ और स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए 28 फरवरी तक दो ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें जौनपुर वाली इंटरसिटी और प्रयागराज वाली पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर पहले से ही अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया है, जिन्हें लगातार चहलकदमी करने के लिए कहा गया है। प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर रुकती हैं, इसीलिए इन प्लेटफार्मों पर 24 घंटे सुरक्षा कर्मी मुस्तैद कर दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य प्लेटफार्मों और स्टेशन के बाहरी हिस्से पर भी रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस निगरानी कर रही है।

शहर कोतवाली पुलिस लगातार रेलवे स्टेशन पहुंचकर जायजा ले रही है। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने कहा कि भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। इसीलिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। भीड़ बहुत अधिक होने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन



ऊंचाहार एक्सप्रेस व इंटरसिटी में दो इंजन लगाए गए
ऊंचाहार (रायबरेली)। शिवरात्रि पर्व पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना के बीच स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नगर के रेलवे स्टेशन से ऊंचाहार एक्सप्रेस और कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी में ट्रेन के पीछे भी दूसरा इंजन लगाया जा रहा है, ताकि प्रयागराज में कोई दिक्कत न हो। सभी ट्रेनें समय से दौड़ती रहें और कोई बाधा न आए, इसके लिए ऊंचाहार में अतिरिक्त इंजन भी मंगाए गए हैं। रेल लाइन व सड़क पर चलने वाली रिकवरी वैन भी खड़ी की गई है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें