लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को सुधार कार्य के कारण बिजली संकट रहेगा। सुभाष पार्क उपकेंद्र के सेक्टर-बी महानगर, नई बस्ती, रहीमनगर सीआईडी कॉलोनी, सचिवालय कॉलोनी, महानगर पीएसी मुख्यालय और आसपास के उपभोक्ताओं को दोपहर 12 से तीन बजे तक परेशानी उठानी पड़ेगी। कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर-बी अलीगंज, चांदगंज गार्डन, फतेहपुर, बसंत पार्क, अलीगंज थाना सहित आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक संकट रहेगा।
निरालानगर उपकेंद्र के रामकृष्ण मार्ग, रामकृष्ण मठ, आईटी चौराहा, आईटी कॉलेज, ग्लोब हॉस्पिटल के बगल अयोध्या रोड, अन्नपूर्णा अपार्टमेंट, गुल पैलेस, रॉयल पैलेस , विवेकानंदपुरी हाइडिल कॉलोनी व आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। (संवाद)