लखनऊ। नगर निगम की ओर से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस बार स्थगित कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि बाढ़ के निपटने के इंतजामों में अधिकारियों के व्यस्त होने से ऐसा किया गया है। हालांकि, नगर निगम की ओर से बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से यह निर्णय लिया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी।