फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर खराब हो चुकी मिठाइयों को खपाने की थी तैयारी, नष्ट कराया गया

विज्ञापन
खराब खाद्य सामग्री सील करते एफएसडीए के अ​धिकारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापे मारकर करीब 10,415 किलो खाद्य सामग्री सीज की। कार्रवाई में एक्सपायरी तिथि बीत जाने के कारण सोनपापड़ी, राजभोग समेत 1.12 क्विंटल खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया।
विज्ञापन



टीम ने मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित एसआर सेल्स पर छापा मारकर करीब 1.12 क्विंटल एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, सोनपापड़ी और राजभोग बरामद किया। इन मिठाइयों को होली पर बेचने की तैयारी थी। जनस्वास्थ्य को देखते हुए मिठाइयों के एक्सपायर्ड स्टॉक को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।


ऐशबाग स्थित स्वरुप कोल्ड स्टोरेज में छापे के दौरान 8,499 किलो काली मिर्च, 378 किलो खोवा तथा 1,538 किलो दूसरे किस्म की काली मिर्च सीज की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 15 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें