फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध गोदाम में नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम

Sun, 26 Oct 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलीगंज  के उस्मानपुर गांव में पाइप के गोदाम में लगी भीषण  आग से जला समान और घटनास्थल का निरीक्ष
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के उस्मानपुर गांव में तीन मंजिला मकान के जिस अवैध गोदाम में शुक्रवार शाम आग लगी थी उसमें न तो पानी की कोई व्यवस्था थी और न अग्निशमन उपकरण थे।
विज्ञापन

अवैध तरीके से फोटो फ्रेम का गोदाम चलाने वाले अमरजीत सिंह को दमकल विभाग जल्द नोटिस जारी करेगा। सीएफओ अंकुश मित्तल ने कहा कि जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोदाम में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। बचाव कार्य के दौरान गोदाम का छज्जा पांच दमकलकर्मियों पर गिर गया था। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका था। इस हादसे के बाद सभी फायर स्टेशन के प्रभारी गोदाम और अन्य संस्थानों के निरीक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा। सीएफओ ने कहा कि हादसे में घायल पांच फायरमैन को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन

डर के कारण सो न सके लोग

हादसे के कारण शुक्रवार रात गोदाम के पास में रहने वाले लोग पूरी डर के कारण सो न सके। लोगों ने पूरी गोदाम के पास बने पार्क में काटी। सुबह होने वह वे अपने-अपने घरों को गए। वहीं, पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात रही। पुलिस ने लोगों को क्षतिग्रस्त गोदाम के आसपास जाने से रोक दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हादसे के कारण किसी के मकान की छत दरक गई तो किसी की दीवार। गोदाम की सीढ़ियां और छज्जे भी किसी भी समय टूटकर नीचे गिर सकते हैं।

अलीगंज  के उस्मानपुर गांव में पाइप के गोदाम में लगी भीषण  आग से जला समान और घटनास्थल का निरीक्ष

अलीगंज  के उस्मानपुर गांव में पाइप के गोदाम में लगी भीषण  आग से जला समान और घटनास्थल का निरीक्ष

अलीगंज  के उस्मानपुर गांव में पाइप के गोदाम में लगी भीषण  आग से जला समान और घटनास्थल का निरीक्ष

अलीगंज  के उस्मानपुर गांव में पाइप के गोदाम में लगी भीषण  आग से जला समान और घटनास्थल का निरीक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें