फिल्म महोत्सव
एमरन फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में सुबह 11 से शाम 6 बजे तक।
श्रीमद्भागवत कथा
सुशांत गोल्फ सिटी के द पाम्स गोल्फ क्लब में श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे डॉ. श्याम सुंदर शाम 4 बजे से।
जोड़ मेला
टिकैतराय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी के जोड़ मेला पर सजेगा दीवान दोपहर 12 बजे से।
जागरूकता
पीजीआई की ओर से ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए एक माह तक चलने वाले जागरूकता अभियान की शुरुआत संस्थान परिसर में ही दोपहर तीन बजे से।
साइकिल रैली
सीमांत मुख्यालय की ओर से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के उपलक्ष्य में गोमतीनगर विस्तार के जी-20 रोड पर साइकिल रैली सुबह छह बजे से।
काव्य
अविरल सेवा संस्थान की ओर से अलीगंज के दयालफोर्ट विष्णुपरी में सम्मान एवं काव्य समारोह दोपहर 3 बजे से।
चर्चा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से चाय पर चर्चा गोमतीनगर के विभूति खंड होटल कंफर्ट में दोपहर 1:30 बजे।
बैठक
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से गांधी भवन सभागार में प्रांतीय बैठक दोपहर 2:30 बजे से।
प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता इंदिरानगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे।
अभियान
भाकपा माले की ओर से फांसीवाद के खिलाफ जन अभियान सुबह धबैला से सैरपुर बाजार तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक।
खेल
अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट इकाना स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से।
सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन यूपी बैडमिंटन अकादमी में दोपहर तीन बजे से।
अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता इकाना स्टेडियम स्थित टेबल टेनिस अकादमी में सुबह 10 बजे से।