फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, लूट का आरोप

Tue, 06 Jan 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याणपुर में 31 दिसंबर की शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर गुडंबा पुलिस ने 10 नामजद व अन्य अज्ञात पर मारपीट, धमकी और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुषमानगर, कल्याणपुर निवासी जनार्दन सिंह के अनुसार उनका बेटा राज सिंह बीबीडी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। 31 दिसंबर को शाम करीब 5:30 बजे वह घर से गोल चौराहा जा रहा था। रेनबो पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे विशाल पांडेय, आदर्श मिश्रा, आकाश वर्मा, वरुण, मोनू, प्रांजल व अन्य अज्ञात लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर छात्र को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए, लेकिन कुछ दूर जाकर राज सिंह चलती गाड़ी से कूदकर भाग निकला। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए मनीष रावत के सिर में भी हल्की चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने राज से सोने की चेन, सोने की अंगूठी व करीब 20 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं, दूसरे पक्ष के कन्हैया नगर, कल्याणपुर निवासी बागीश मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर को उनका बेटा अवनीश उर्फ आदर्श मिश्रा (21) और उसका दोस्त मनीष रावत रेनबो स्कूल के पास खड़े थे, तभी ज्ञानेन्द्र उर्फ राज सिंह, आयुष राय, साहिल सिंह, निलॉशु व 5-7 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर सोने की चेन व पांच हजार रुपये लूट लिए और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें