हरिओम मंदिर में मनाया गया प्रकाशोत्सव
लखनऊ। लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गत तीन जनवरी को शुरू हुए अखंड पाठ का सोमवार को समापन हुआ। इसके बाद ज्ञानी धर्मेंद्र सिंह ने गुरबाणी, शब्द कीर्तन, आरती और अरदास की। गुरु का लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष जेपी नागपाल, राम बालानी, सुरेश छबलानी, किशनचंद्र भमभानी, प्रकाश गोधवानी, प्रकाश कृपलानी, रमेश बलानी, हरदेवी, अंजु नागपाल, मीना केसवानी, महेश जतानी, प्रदीप मन्ना आदि मौजूद रहे।