फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गेहूं खरीद में नहीं आ रही तेजी, आढ़तियों को ही महत्व दे रहे किसान

Thu, 09 May 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
50 केंद्रों पर अब तक हुई 6155.5 एमटी गेहूं खरीद, 90 प्रतिशत हुआ भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीश्रावस्ती। आढ़ती टैक्स चोरी के साथ ही किसानों से ठगी कर रहे हैं। इसका खुलासा होने के बावजूद किसानों का उनसे मोहभंग नहीं हो रहा है। समर्थन मूल्य योजना के तहत अधिक पैसा पाने के बाद भी किसान क्रय केंद्र जाने से कतरा रहे हैं। जिससे गेहूं खरीद का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है।
किसान गेहूं की फसल मड़ाई कर घर ला चुके हैं। जिसे वे किसान समर्थन मूल्य योजना के तहत 2,275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं क्रय केंद्रों पर न बेच कर आढ़तियों व बिचौलियों को बेच रहे हैं। जबकि क्रय केंद्रों पर गेहूं ले जाने वाले किसानों को उनके खाते में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उतरवाई व छनाई भी दी जा रही है। ऐसे में यहां गेहूं 2,295 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है। इसके विपरीत बिचौलिए 2,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रहे हैं। जबकि आढ़ती 2,200 रुपये देने को भी तैयार नहीं हैं। विगत दिनों एसडीएम जमुनहा के साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक आढ़ती की दुकान पर छापा मारा। जहां घटतौली व टैक्स चोरी मिलने पर दुकान सीज कर दी गई। इसके बाद भी किसान सबक लेने को तैयार नहीं हैं। यह कारण है कि अब तक निर्धारित लक्ष्य 34 हजार एमटी के सापेक्ष अब तक मात्र 6,155.5 एमटी ही गेहूं की खरीद हो सकी है। जबकि 90 प्रतिशत किसानों को गेहूं का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपने खून पसीने की कमाई को बिचौलियों के हाथ न लुटाएं। अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर समर्थन मूल्य योजना के तहत उपज बेचें। जिसका उन्हें तत्काल भुगतान कराया जाएगा। - नरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें