फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद में मेडिकल दुकाने बंद कराने में संगठनों में दो फाड़

विज्ञापन
हरीश चंद्र शाह।
विज्ञापन
लखनऊ। दवाओं की थोक मार्केट अमीनाबाद की मेडिकल दुकानों को बंद कराने के मामले में व्यापारिक संगठन दो फाड़ हो गए हैं।शनिवार को लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन ने नए साल की छुट्टियों के लिए इस बार दुकानें बंद न करने का पत्र जारी किया था। वहीं, रविवार को दवा व्यापार मंडल (गिरिराज) ने 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक दुकानें बंद करने के लिए डीएम को संबाेधित पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

लखनऊ व्यापार मंडल से संबद्ध दवा व्यापार मंडल (गिरिराज) के अध्यक्ष सुरेश कुमार और महामंत्री संजीव अग्रवाल ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अमीनाबाद दवा थोक बाजार के व्यापारियों ने 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का फैसला लिया है। इस दौरान खुदरा मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, अमीनाबाद के बाहर के थोक विक्रेता भी कार्यरत रहेंगे।
बाजार हित में करते हैं काम
इधर, लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश चंद्र शाह ने बताया कि हम लोग बाजार हित के हिसाब से काम करते हैं। जो व्यापारी रिटेल सेक्टर को डील करते हैं, उनकी सेल कम होती जा रही है। इसलिए चिट्ठी जारी की थी। दूसरे लोग वर्चस्व में लग गए। हम व्यापारी पहले हैं, नेता बाद में। कोरोना के बाद से तमाम थोक व्यापारी अमीनाबाद से बाहर चले गए हैं। बताया कि 1,000 के करीब लाइसेंस धारक थोक व्यापारी हैं। शहर भर में 3,000 होंगे।
विज्ञापन


75 प्रतिशत व्यापारी हमारे साथ
दवा व्यापार मंडल (गिरिराज) लखनऊ के महामंत्री संजीव अग्रवाल का कहना है कि नई परिस्थितियों व चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए हर प्रतिष्ठान का सर्वे कराया गया, जिसमें 95 फीसदी व्यापारियों ने अवकाश की सहमति दी है। इसीलिए 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक अवकाश के लिए डीएम से समर्थन मांगा गया।

हरीश चंद्र शाह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें