लखनऊ। राजधानी में ठंड का असर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से चार-पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। सुबह कोहरा भी छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ इसका असर कम होने के आसार हैं, लेकिन सर्द हवा परेशान करेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, मंगलवार को भी सोमवार की तरह ही मौसम रहेगा, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।