फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहारा शहर में लाखों की चोरी का राजफाश, एसटीएफ ने छह को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में लाखों की चोरी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो पिस्टल और लाखों की घड़ियां बरामद की गई हैं। नगर निगम के सहारा शहर को सील करने के बाद आरोपियों ने वारदात की। गोमतीनगर थाने में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ में एएसपी अमित कुमार नागर के मुताबिक मामले में बनाई गई टीम ने सोमवार देर रात सहारा ओवरब्रिज के नीचे से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें हरदोई के कासिमपुर स्थित बहलोलपुर निवासी दानिश, सरेरी का शाहिद, बहराइच के राजा बवंडी का विक्रम, अव्वल मकसूदपुर का नूर मोहम्मद, नसीरगंज सोनवा निवासी सैज और बजरंग चौराहा का अमन साहनी शामिल हैं। इनसे दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस, ब्रांडेड कंपनियों की 15 घड़ियां, प्लेटिनम के दो व सोने का एक हैडकफ बटन, एक किलो चांदी का पीकदान, सोने की चेन, एक जोड़ी टप्स, चांदी की सात सिंदूरदानी, दो कैमरे, दो टीवी, 878 कसिनो क्वॉइन के अलावा घटना में इस्तेमाल एसयूवी और पिकप वाहन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी का सामान आपस में बांटकर अपने-अपने घर निकलने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ की टीम सहारा स्टेट सिक्योरिटी अधिकारी रणवीर सिंह को साथ लेकर पहुंची और उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन




कबाड़ के बहाने की रेकी

आरोपी सैज और शाहिद ने बताया कि गिरोह आसपास के जनपदों में कबाड़ के काम के बहाने रेकी करता है। सहारा शहर में चोरी के दौरान सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल लेकर गए थे। गिरोह ने अब तक सहारा शहर से करोड़ों रुपये का माल चोरी करने की बात कबूली है। चोरी के सामान में से करीब 10 क्विंटल तांबा-पीतल आरोपियों ने साथी अमन व नूर मोहम्मद के माध्यम से बेच दिया था। आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें