फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: तीन गांव के तीन घरों में 10 लाख रुपये की चोरी, आबादी से दूर बसे घरों को बनाया निशाना

Thu, 26 Sep 2024 01:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया (सुलतानपुर)

सार

सुल्तानपुर जिले के तीन गांव के तीन घरों में चोरों ने 10 लाख की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने आबादी से दूर बसे घरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
चोरों ने नकदी और जेवरात चुरा लिए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के भदैंया कोतवाली देहात के अभियाकला, कुर्मियनवां और गोपालपुर गांव में घर के बाहर सो रहे लोगों का फायदा उठाकर चोरों ने तीन घरों में चोरी की। दीवार के सहारे घर में घुसकर बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये व जेवरात चुरा ले गए।

विज्ञापन


सुबह जानकारी होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात के अभियाकला निवासी सफाईकर्मी सुरेंद्र तिवारी के घर बुधवार की रात चोर दीवार के सहारे छत पर पहुंचे। छत से सीढी के जरिए आंगन में आए चोरों ने कमरे में रखे तीन लाख रुपये पार कर दिए।

सुरेंद्र के घर से दो सौ मीटर दूर कुर्मियनवां निवासी रामयश यादव के घर में भी चोर दीवार से छत पर चढकर कमरों मे घुसे। दोनों के घरों से लगभग सात लाख की चोरी हुई है। गोपालपुर गांव में चोरों ने त्रिलोकी मौर्या के घर को निशाना बनाया। इनके घर से जेवरात व 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं। देहात कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें